संभवतः न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ होंगे देश के नए सीजेआई, केंद्र ने वर्तमान सीजेआई ललित को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने को कहा-

Like to Share

भारत सरकार ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति यू यू ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने का आग्रह किया है।

जानकारी हो की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू यू ललित 27 अगस्त को सीजेआई नियुक्त किए गए थे।

ज्ञात हो की मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। वे मात्र 74 दिन इस पर पद रहेंगे। नए सीजेआई की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने सीजेआई ललित को पत्र लिखा है।

न्यायमूर्ति यू यू ललित 26 अगस्त 2022 को सीजेआई एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल मात्र ढाई माह का है, जबकि उनके पूर्व सीजेआई का औसत कार्यकाल 1.5 साल का रहा है।

केंद्र सरकार ने सीजेआई ललित को यह पत्र आज सुबह भेजा। सीजेआई के चयन की तय प्रक्रिया के अनुसार कानून मंत्री नए प्रधान न्यायाधीश को नामित करने के लिए वर्तमान सीजेआई को पत्र लिखते हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड होंगे देश के नए सीजेआई?

सीजेआई के पद पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश का चयन किया जाता है। वर्तमान में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें नए सीजेआई के रूप में नामित किये जाने की सम्भावना है।

परंपरागत रूप से सीजेआई उनके बाद सबसे वरिष्ठ जज को अपना उत्तराधिकारी नामित करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्थापित परंपराओं के अनुसार न्यायमूर्ति चंद्रचूड देश के 50 वें सीजेआई होंगे।

Must Read -  सुप्रीम कोर्ट ने Debt Recovery Tribunals में महत्वपूर्ण रिक्तियों पर वित्त मंत्रालय को नोटिस जारी किया