गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का समीक्षा अधिकारी गिरफ्तार, फेसबुक फ्रेंड युवती को बंधक बनाकर दोस्त की मदद से किया रेप

Like to Share

प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से सहायक समीक्षा अधिकारी को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समीक्षा अधिकारी पर एक युवती ने अपने फ्लैट पर बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। दो माह पूर्व दर्ज हुई प्राथमिकी पर अब कार्रवाई हुई है। गैंगरेप का दूसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्रीपुरम आगरा निवासी 30 वर्षीय सुमित कुमार की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगी थी। वह प्रीतमनगर में किराये पर रहता था। करीब दो महीना पहले फिरोजाबाद की युवती ने सुमित और उसके दोस्त के खिलाफ धूमनगंज थाने में कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

युवती ने आरोप लगाया था कि फेसबुक पर दो साल से उनकी दोस्ती थी। वह सुमित से मिलने प्रयागराज स्थित उसके कमरे में जाती थी। एक दिन उसने अपने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर गैंगरेप किया। धमकी दी कि वह हाईकोर्ट में है। पुलिस से शिकायत करने पर मार देगा। पीड़िता के बयान के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छापामारी की लेकिन आरोपी सुमित पकड़ा नहीं गया।

पता चला कि मेडिकल लेकर सुमित ने प्रयागराज छोड़ दिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। धूमनगंज थाने के विवेचक गौरव कुमार ने सटीक सूचना पर सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Must Read -  SUPREME COURT ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा को 19 दिसंबर, 2024 से दिल्ली में पहले से स्थापित प्रतिबंध अपनाने का निर्देश दिया