महिला अधिवक्ता को जज बनवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

Like to Share

महिला वकील को PCS (J) बनवाने का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने वकील का अश्लील वीडियो भी बनाया है। जानिए पूरा मामला क्या है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी एक महिला अधिवक्ता ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक SSP से शिकायत कर वकील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला वकील के मुताबिक, आरोपी ने उसे जज Judge बनवाने और शादी करने का झांसा देकर यह कृत्य किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस मामले में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक SSP रोहित सिंह सजवाण ने क्षेत्राधिकारी CO दौराला अभिषेक पटेल को जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, कंकरखेड़ा निवासी महिला लॉ ग्रेजुएशन पूर्ण करने के बाद वह कचहरी में एक प्रतिष्ठित वकील के चेंबर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य वकील से हुई। महिला का आरोप है कि उसने PCS (J) कराकर जज बनवाने का झांसा दिया।

आरोप है कि वकील उसे अपने घर ले गया। वहां नशीली चाय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे शादी का झांसा देकर कई साल तक संबंध बनाए। अब शादी की बात करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

मंगलवार को वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कई दिन से आरोपी पर कार्रवाई के लिए चक्कर काट रही हैं। मंगलवार को महिला वकील यशोदा यादव के साथ पीड़िता ने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच CO को सौपी है और वही इस मामले की जांच करेंगे।

Must Read -  SUPREME COURT के CJI डॉ डीवाई चंद्रचूड़ हो जायेंगे 10 नवंबर 2024 को रिटायर, भारत के अगले CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना