किराया जमा न करने पर किरायेदार का बचाव स्वतः समाप्त नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि Order XV Rule 5 CPC के तहत किराया जमा न करने पर किरायेदार का बचाव स्वतः समाप्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बचाव खत्म करना दंडात्मक कदम है और इसे केवल जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण चूक के मामलों में ही लागू किया जाना चाहिए।
Supreme Court of India ने किरायेदारी विवादों में Order XV Rule 5 CPC की व्याख्या करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मुकदमे के दौरान किराया जमा न करने पर किरायेदार का बचाव (defence) स्वतः समाप्त नहीं किया जा सकता और अदालतों को प्रत्येक मामले के तथ्यों के आधार पर विवेकपूर्ण निर्णय लेना होगा।
जस्टिस S.V.N. Bhatti और जस्टिस Prasanna B. Varale की खंडपीठ ने कहा कि बचाव समाप्त करना एक दंडात्मक कदम है, जिसे यांत्रिक तरीके से लागू नहीं किया जा सकता।
क्या था मामला?
मामला Dharmendra Kalra & Ors. v. Kulvinder Singh Bhatia से जुड़ा है। विवाद किराया बकाया और बेदखली से संबंधित मुकदमे से उत्पन्न हुआ था, जो Provincial Small Cause Courts Act की धारा 15 और Transfer of Property Act, 1882 की धारा 106 के तहत दायर किया गया था।
मकान मालिकों ने आरोप लगाया कि किरायेदार ने संशोधित किराया नहीं चुकाया और कानूनी नोटिस के बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया।
इसके बाद मकान मालिकों ने Code of Civil Procedure, 1908 के Order XV Rule 5 के तहत आवेदन दायर कर किरायेदार का बचाव समाप्त करने की मांग की।
ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट में क्या हुआ?
ट्रायल कोर्ट ने किराया जमा न करने को Order XV Rule 5 CPC का उल्लंघन मानते हुए किरायेदार का बचाव समाप्त कर दिया।
हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने किरायेदार को किराया जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया और पहले लगाए गए सशर्त आदेश के बावजूद समय सीमा बढ़ा दी।
इस आदेश को चुनौती देते हुए मकान मालिक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।
मकान मालिकों की दलील
अपीलकर्ताओं की ओर से कहा गया कि किरायेदार ने जानबूझकर किराया, हर्जाना और मुकदमे की लागत जमा नहीं की। उनका तर्क था कि Order XV Rule 5 CPC की शर्तें अनिवार्य हैं और हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश के विपरीत समय बढ़ाकर गलती की।
उन्होंने आरोप लगाया कि किरायेदार लगातार मुकदमे को लंबा खींचने का प्रयास कर रहा था।
किरायेदार का पक्ष
किरायेदार की ओर से कहा गया कि भुगतान में देरी मामूली थी और bona fide कारणों से हुई थी। बचाव समाप्त करना अत्यंत कठोर परिणाम है, इसलिए अदालत को विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
किरायेदार ने Bimal Chand Jain v. Sri Gopal Agarwal (कानून का उद्देश्य बेदखली नहीं, संतुलन है Court ने माना कि Rent Control कानून केवल मकान मालिक के हित के लिए नहीं है; इसका उद्देश्य tenant को अनुचित eviction से बचाना भी है। )और Santosh Mehta v. Om Prakash (किरायेदार को सुनवाई का अधिकार महत्वपूर्ण है Court ने माना कि tenant को बिना पूरी बात सुने eviction की ओर बढ़ना न्यायसंगत नहीं है।) जैसे फैसलों का हवाला दिया, जिनमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बचाव समाप्त करने की शक्ति विवेकाधीन है और केवल जानबूझकर की गई अवज्ञा के मामलों में प्रयोग की जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि Order XV Rule 5 CPC का उद्देश्य मुकदमे के दौरान किरायेदार द्वारा स्वीकृत किराया जमा कराना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर तकनीकी चूक पर बचाव समाप्त कर दिया जाए।
अदालत ने कहा:
“बचाव समाप्त करना गंभीर और दंडात्मक परिणाम वाला कदम है।”
कोर्ट ने दोहराया कि यह देखना जरूरी है कि चूक जानबूझकर की गई थी या bona fide परिस्थितियों के कारण हुई।
‘प्रक्रियात्मक कानून न्याय का साधन’
पीठ ने Salem Advocate Bar Association v. Union of India का हवाला देते हुए कहा कि प्रक्रियात्मक कानून न्याय को आगे बढ़ाने के लिए होता है, न कि उसे विफल करने के लिए।
Procedure न्याय का सेवक है, मालिक नहीं
यह फैसले की सबसे प्रसिद्ध principles में से एक है।
Court ने कहा:
- procedural law का उद्देश्य न्याय देना है,
- केवल तकनीकी कमी के आधार पर पक्षकार को कठोर नुकसान नहीं होना चाहिए।
अदालत ने प्रसिद्ध सिद्धांत दोहराया:
“Procedural law is the handmaid of justice and not its mistress.”
‘फर्स्ट डेट ऑफ हियरिंग’ पर भी टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने Siraj Ahmad Siddiqui v. Prem Nath Kapoor का उल्लेख करते हुए कहा कि “first date of hearing” केवल औपचारिक तारीख नहीं होती, बल्कि वह चरण होता है जब अदालत विवाद के वास्तविक मुद्दों पर विचार करना शुरू करती है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला
शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मामला दोबारा ट्रायल कोर्ट को भेज दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वह—
- “first date of hearing” निर्धारित करे,
- यह जांचे कि Order XV Rule 5 CPC का पर्याप्त अनुपालन हुआ या नहीं,
- और यह तय करे कि कथित चूक जानबूझकर थी या bona fide।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय व्यक्त नहीं की है।
साथ ही ट्रायल कोर्ट को छह महीने के भीतर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
Tags:
#SupremeCourt #Order15Rule5 #CPC #TenantDispute #EvictionSuit #RentDispute #LandlordTenantCase #ProceduralLaw #CivilProcedureCode #LegalNews #CourtNews #JusticeSVNBhatti #JusticePrasannaBVarale #TransferOfPropertyAct #UPTenancyLaw #LawNews #IndianJudiciary #HindiLegalNews #CivilLaw #Litigation
