यूपी पुलिस ने ‘गिरफ्तारी’ और ‘तलाशी’ के लिए जारी किए ‘नए दिशानिर्देश’

Like to Share

UP Police issued ‘new guidelines’ for ‘arrest’ and ‘search’

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), राजीव कृष्णा, आईपीएस ने एक नया डीजी सर्कुलर (संख्या 25/2025) जारी किया है, जिसमें गिरफ्तारी और व्यक्तिगत तलाशी के लिए नए प्रारूपों का पालन करने का निर्देश दिया गया है ।

यह निर्देश इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा आपराधिक रिट याचिका संख्या-934/2025 (मंजीत सिंह उर्फ इंदर बनाम यूपी राज्य) में दिए गए एक आदेश के बाद जारी किया गया है ।

इस मामले में, माननीय उच्च न्यायालय ने मु.अ.सं. 77/2024 के आरोपी मंजीत सिंह चन्ना की गिरफ्तारी के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 50 और 50ए (अब बीएनएसएस BNSS 2023 की धारा 47 और 48) का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की । अदालत ने पाया कि गिरफ्तारी मेमो में गिरफ्तारी के कारणों का उल्लेख करने के लिए कोई कॉलम नहीं था, जिसे एक प्रक्रियात्मक त्रुटि मानते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और रिमांड को रद्द कर दिया गया ।

अदालत ने डीजीपी, उत्तर प्रदेश को सीआरपीसी CrPC की धारा 50 और 50ए (अब BNSS की धारा 47 और 48) के अनुपालन के लिए एक सर्कुलर जारी करने का निर्देश दिया । इसके जवाब में, एक समिति का गठन किया गया जिसने गिरफ्तारी मेमो में शामिल की जाने वाली जानकारी का अध्ययन किया और सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उपयोग किए जाने वाले संशोधित गिरफ्तारी मेमो की भी समीक्षा की ।

Must Read -  कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में हत्या का मुकदमा जारी रहेगा - HC

नए दिशानिर्देशों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय एक गिरफ्तारी मेमो Arrest Memo और व्यक्तिगत तलाशी मेमो तैयार करना अनिवार्य होगा । गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी के कारणों, जमानत के अधिकार (यदि जमानती अपराध है), और उसके किसी रिश्तेदार या दोस्त को गिरफ्तारी की सूचना देने के अधिकार के बारे में सूचित करना होगा । इसके अलावा, गिरफ्तारी के समय एकत्र की गई सभी जानकारी और सबूतों का उल्लेख मेमो में किया जाना चाहिए । व्यक्तिगत तलाशी के दौरान मिली वस्तुओं का विवरण भी व्यक्तिगत तलाशी मेमो में दर्ज किया जाएगा, जब तक कि विस्तृत बरामदगी रिपोर्ट की आवश्यकता न हो ।

डीजी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि बीएनएसएस नियमावली 2024 BNSS Rule 2024 के नियम 6 के तहत, उप-निरीक्षक या उससे ऊपर के स्तर के एक अधिकारी को प्रत्येक पुलिस स्टेशन और जिले में गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पते की जानकारी रखने के लिए नियुक्त किया जाएगा । गिरफ्तारी मेमो में नामित अधिकारी को सूचना देने का विवरण भी शामिल किया गया है । सभी पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ।

Leave a Comment