जिला कचहरी में जज को लगी गोली, हुए घायल, ऑपरेशन के बाद निकाली गई गोली

Like to Share

जिला कचहरी में अडिशनल सेशन जज षष्टम तालेवर सिंह के पैर में गोली लग गई।

यह घटना उनके ही लाइसेंसी रिवॉल्वर जमीन पर गिरने से हादसा हुआ है। घायल एडीजे 6 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाक्या मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार शाम को गाउन पहनते समय उनके ही लाइसेंसी रिवॉल्वर Licensed Revolver गिरने से चली गोली से अडिशनल सेशन जज षष्टम तालेवर सिंह घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई। जज खतरे से बाहर हैं।

मामले की जांच के लिए SP संतोष मिश्रा ने ADM शिव प्रताप शुक्ला और ASP City की टीम बनाई है। टीम न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच करेगी।

अपर जिला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह (50) बुलंदरशहर के रहने वाले है। वह छह जुलाई 2022 को मिर्जापुर जिले में आए हैं। वह कोर्ट नंबर छह में बैठते हैं। उनके पास POCSO Act का अतिरिक्त चार्ज है। ASP City श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जज शाम चार बजे के करीब अपने चैंबर में गाउन बदल रहे थे।

उनके जांघ में फंसी गोली-
इस दौरान उनका Licensed Revolver गिर गया। इससे गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और जज को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सरे से पता चला कि गोली दाहिनी जांघ में फंसी है। डॉ. विकास सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. अमित यादव और एनेस्थिसिया डॉ. नेहा सिंह ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली।

Must Read -  ओडिशा में अधिवक्ताओं के हड़ताल के खिलाफ: सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने का पुलिस को दिया निर्देश

ASP City और CO City परमानंद कुशवाहा शहर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ऑपरेशन के बाद जज को भर्ती कर लिया गया। उनकी स्थिति सामान्य है। जज को शनिवार की सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि एडीजे तलेवर सिंह के गोली से घायल होने की सूचना मिली। जज के अनुसार गाउन पहनते समय चैंबर में Licensed Revolver गिरने से गोली लगी थी। इसमें न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच की जाएगी।