न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ली शपथ

Like to Share

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान को गुरुवार को यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट में संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण के अवसर पर हाई कोर्ट के सभी न्यायमूर्ति उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे संपन्न हुआ। इस वजह से हाई कोर्ट में न्यायिक कार्य 10:45 बजे से शुरू हुआ। न्यायमूर्ति सांगवान के स्वजन व अन्य लोगों के अलावा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

Must Read -  वकील के घर बिना वारंट छापेमारी और गिरफ्फ्तारी, बुरी फंसी पुलिस, डेढ़ वर्ष बाद 8 पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा