बड़ी बहन का आधार कार्ड लगाकर नाबालिग ने प्रेमी से किया विवाह, कोर्ट पहुंचने पर पोक्सो में मामला दर्ज –

Like to Share

युवती ने अपनी जगह बहन का ही नाम बता दिया। हस्ताक्षर भी अपनी बहन के ही नाम से किए। इसके बाद जोड़े ने 10 सितंबर को सेशन जज से सुरक्षा मांगी। उसके कागजों के आधार पर उसे सुरक्षा भी दे दी गई।

Hissar – 16 साल की नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन का आधार कार्ड Adhara card का प्रयोग करते हुए प्रेमी से शादी कर ली।

दोनों की शादी को एक संस्था ने रजिस्टर्ड भी कर दिया। जब प्रेमी जोड़ा सुरक्षा के लिए कोर्ट Court पहुंचा तो मामले का खुलासा हो गया। अब प्रेमी जोड़े पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज हो गया है।

प्रेमी जोड़े ने 3 सितंबर को एक रिवाज विवाह सेवा समिति नाम की संस्था में शादी की थी, लेकिन युवती की उम्र उस समय सिर्फ 16 साल थी। इससे बचने के लिए नाबालिग युवती ने अपनी 21 साल की बड़ी बहन का आधार कार्ड वहां जमा किया था। इसके बाद दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली।

10 सितंबर को सेशन जज से मांगी सुरक्षा

युवती ने अपनी जगह बहन का ही नाम बता दिया। हस्ताक्षर भी अपनी बहन के ही नाम से किए। इसके बाद जोड़े ने 10 सितंबर को सेशन जज से सुरक्षा मांगी। उसके कागजों के आधार पर उसे सुरक्षा भी दे दी गई। लेकिन सुरक्षा के दौरान लड़की व उनके परिवार वालों के भी बयान लिए जाते हैं।

Must Read -  SC ने अपने निर्णय में ‘गर्भवती व्यक्ति’ शब्द का प्रयोग करते हुए बताया कि कुछ गैर-बाइनरी लोग और ट्रांसजेंडर पुरुष भी अन्य लिंग पहचानों के बीच गर्भावस्था का अनुभव कर सकते हैं

बड़ी बहन का आधार कार्ड इस्तेमाल करके की शादी

इस दौरान लड़की के पिता ने कहा कि उसकी छोटी बेटी ने अपने बड़ी बहन का आधार कार्ड इस्तेमाल करके ही शादी की है। असलियत में वह 16 साल की है। लड़की से पूछा गया तो उसने कहा कि पति को भी उसकी उम्र के बारे में नहीं पता। उसने शादी करने के लिए ही बड़ी बहन का आधार कार्ड प्रयोग किया।

जजमेंट के आधार पर केस दर्ज

मामले में सेशन जज की जजमेंट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जजमेंट में लिखा गया है कि लड़का-लड़की पर केस दर्ज किया जाए। दोनों ने धोखाधड़ी करके शादी की है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस जांच कर रही है।