कश्मीर से 6 साल की बच्ची की पीएम मोदी से शिकायत, LG ने तत्काल लिया एक्शन 

Like to Share
यूँ तो आज कल बच्चे ऑनलाइन क्लासेस के बाद माँ पापा का मोबाइल या तो गेम खेलने का अन्य मनोरजन के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियों वायरल हो रहा है। जिस्मीन सिर्फ 6 साल की बेहद क्यूट बच्ची ने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मोबाइल पर बनाये इस वीडियो से शिकायत की है। इस प्यारी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब चर्चा में बना हुआ है और अब कश्मीर की रहने वाली इस बच्ची की मासूम शिकायतों पर हर किसी को लाड आ रहा है।

आपको बतादें कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तक इस वीडियो की हलचल पहुंच गई है। उन्होंने बच्ची की शिकायत दूर करने के लिए ऐक्शन भी लिया है। जी हां, उन्होंने ट्विटर पर लिखा-

बहुत ही मासूम शिकायत। स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है। बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है और उनके दिन जीवंत, हर्ष और आनंद से भरे होने चाहिए। 

जानिए क्या कहा इस मासूम बच्ची ने वीडियों में —

इस वीडियों में बच्ची ने बड़े ही तहज़ीब और प्यार से पहले पीएम मोदी को असलमवालेकुम कहकर सम्बोधित किया और  ऑनलाइन क्लास में इतना वर्क लोड क्यों देदिया गया है इसपर शिकायत की। अगर आपने अभी तक ये वीडियो नहीं देखा तो ज़रूर देखे ये बेहद प्यारा और बचपन की मासूमियत को दर्शता वीडियो है। 

Must Read -  SC ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षक अहम भूमिका अदा करते हैं, लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी भूलकर केवल सैलरी और प्रमोशन पर ध्यान दे रहे