अधिवक्ताओं पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी विवेक वर्मा (मुन्ना) गिरफ्तार 

राजधानी लखनऊ में कुछ ही दिन पहले  जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सहारा स्टेट में अधिवक्ता राजा सिंह, अभीष्ट प्रताप सिंह व अश्वनी सिंह पर 15 से 20 अज्ञात लोगों ने असलहों से हमला किया था। जिसमें अधिवक्ता बुरी तरह घायल भी हो गए थे। 

लखनऊ के सहारा स्टेट के अंदर यह घटना हुई थी। लेकिन आज इस मामलें में डीसीपी उत्तरी राइस अख्तर के निर्देश पर इंस्पेक्टर जानकीपुरम ब्रजेश सिंह ने अपनी टीम के साथ नामजद आरोपी विवेक वर्मा उर्फ़ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इस मामलें में नामजद अन्य आरोपी शैलेन्द्र वर्मा की तलाश में जानकीपुरम पुलिस लगातार जुटी है। अपराधियों के खिलाफ कमिश्नर डीके ठाकुर के द्वारा चलए जा रहे अभियान में यह एक बड़ी सफलता है। 

ALSO READ -  अदालत का आदेश, प्रशासन की कार्रवाई : मुख्तार अंसारी के करीबी का 10 करोड़ का शॉपिंग मार्ट ध्वस्त-